Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

भाजपा स्थापना दिवस पर डॉ. सतीश पूनियां ने बेवड़ में फहराया ध्वज, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
भाजपा स्थापना दिवस पर डॉ. सतीश पूनियां ने बेवड़ में फहराया ध्वज, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

चूरू। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर हरियाणा प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अपने पैतृक गांव बेवड़ में पार्टी ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 6 अप्रैल पार्टी के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है, जब विचार, संगठन और राष्ट्रवाद के संकल्प के साथ इसकी नींव रखी गई थी।

डॉ. पूनियां ने कहा कि भाजपा संघर्षों से गुजरते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसका श्रेय इसके सिद्धांत, सेवा और समर्पण को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं और केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक ले जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर है, और आगामी चुनावों में भाजपा को और अधिक मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।