Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

आदिनाथ नगर एवं पटेल नगर में हटाया गया अतिक्रमण

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
आदिनाथ नगर एवं पटेल नगर में हटाया गया अतिक्रमण


सवाई माधोपुर, 1 फरवरी। नगर परिषद् सवाई माधोपुर की टीम ने नगर परिषद् आयुक्त होतीलाल मीना के नेतृत्व में बुधवार को आदिनाथ नगर एवं पटेल नगर में हो रहे अतिक्रमण को पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में हटाया गया।
नगर परिषद् आयुक्त ने बताया कि आदिनाथ नगर एवं पटेल नगर में अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसकी नियमानुसार नगर परिषद् की टीम द्वारा जांच की गई। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच करने के पश्चात पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया तथा भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।