Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

जिला मुख्यालय पर नहीं थम रही चोरियां ,चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े की बाइक चोरी

द्वारा Jaipur Times
जिला मुख्यालय पर नहीं थम रही चोरियां ,चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े की बाइक चोरी


सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी पेट्रोल पंप के सामने से एक किराने की दुकान के बाहर से बाइक चोर दिनदहाड़े चोरी करके ले गया । जिसकी शिकायत पीड़ित मोहन लाल गुप्ता ने मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे करीब किराने की दुकान के बाहर से बाइक चुरा कर ले गया। इस दौरान बाइक पीडित दुकान पर ग्राहक को सामान दे रहा था। इस दौरान दुकान के बाहर बाइक खडी थी अज्ञात चोर बाइक चुरा कर ले गया जिसको लेकर पीड़ित ने मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक चोरी का आरोपी एवं चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।