Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट फॉलोअप

द्वारा Jaipur Times
राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट फॉलोअप

-


जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने गठित किया सिंगल विंडो निवेश निस्तारण प्रकोष्ठ


- विभिन्न अभिस्वीकृतियों का तुरंत होगा निस्तारण
जयपुर टाइम्स
झुंझुनूं। जिला कलक्टर रामवतार मीणा ने जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से हुए राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट में निवेशकों के कार्य तुरंत निस्तारण करने के संकल्प की अनुपालना में जिला स्तरीय सिंगल विन्डो निवेश निस्तारण प्रकोष्ठ का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने वाले उद्यमियों को समस्त समस्याओं व विभिन्न विभागों से प्राप्त की जाने वाली अभिस्वीकृतियों के त्वरित निस्तारण व एमओयू रिव्यू का कार्य करेगा। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जिला कलक्टर होंगे। वहीं सदस्य सचिव जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक होंगे। प्रकोष्ठ में जिला कलेक्टर समेत कुल 23 अधिकारी शामिल हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।