जयपुर शहर के एयर यात्रियों को मिली बड़ी सौगात; चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट का शेड्यूल हुआ जारी
Jaipur To Chandigarh Flight Schedule: राजस्थान प्रदेश के जयपुर शहर के एयर यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जयपुर शहर के यात्री अब चंडीगढ़ के लिए दोपहर में भी फ्लाइट से सफर कर सकेंगे। बता दें कि पहले राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर से हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के लिए सुबह और शाम दो समय ही फ्लाइट उड़ान भरती थी। लेकिन, अब जयपुर शहर के यात्री दोपहर में भी चंडीगढ़ के लिए उड़ान भर सकते हैं। पिछले काफी समय से जयपुर रोड चंडीगढ़ के बीच दोपहर के समय में फ्लाइट सर्विस (Jaipur Chandigarh flight service) शुरू करने की मांग की जा रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब एयर इंडिया विभाग द्वारा दोपहर में भी जयपुर से चंडीगढ़ फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया गया है।
इंडिगो की फ्लाइट से यात्री जयपुर से चंडीगढ़ के बीच दोपहर में कर सकेंगे यात्रा
जयपुर और चंडीगढ़ के बीच नई फ्लाइट शुरू करने के बाद राजस्थान प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बीच एयर कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है। चंडीगढ़ और जयपुर के बीच नई फ्लाइट (new flight Jaipur to Chandigarh) सर्विस एयर इंडिया कंपनी इंडिगो द्वारा दी जाएगी। बता दें कि पहले जयपुर और चंडीगढ़ के बीच इंडिगो (Indigo) की दो फ्लाइट सुबह और शाम के समय चलती थी। लेकिन अब यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग और संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने जयपुर और चंडीगढ़ के बीच तीसरी फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है। एयर इंडिया कंपनी इंडिगो द्वारा जयपुर से चंडीगढ़ के लिए दोपहर में 6E-7516 फ्लाइट शुरू की गई है। वहीं चंडीगढ़ से जयपुर के लिए दोपहर में 6E-7517 फ्लाइट उड़ान भरेगी।
जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए इस प्रकार रहेगा शेड्यूल (Jaipur to Chandigarh flight schedule)
जयपुर और चंडीगढ़ के बीच इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों के समय की बचत के साथ कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। इस फ्लाइट से दोनों राज्यों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7718 सुबह 6:10 पर चलकर 7:35 पर जयपुर पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट संख्या 6E-7516 जयपुर से दोपहर दोपहर 1:15 पर चलकर 2:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद शाम के समय फ्लाइट संख्या 6E-7414 रात 7:50 पर जयपुर से चलकर 8:50 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जयपुर के लिए इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जयपुर के लिए फ्लाइट संख्या 6E-7719 सुबह 7:55 पर चलेगी और 9:15 पर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट संख्या 6E-7517 दोपहर में 3:05 पर चलकर 4:15 पर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट संख्या 6E-7413 रात के समय 9:25 पर चलकर रात 10:50 पर जयपुर शहर पहुंचेगी।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

