Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण संपन्न..

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण संपन्न..


उदयपुरवाटी।
पंचायत समिति परिसर के वी. सी. कक्ष में फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण खरीफ 2023 का आयोजन किया गया। इसमें सुभाष चंद्र पालीवाल ब्लॉक सांख्यिकी आधिकारी उदयपुरवाटी ने फसल कटाई प्रयोग की उपयोगिता व संमको के एकीकृत व विश्लेषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में रोशन लाल कुमावत एनएसएसओ जयपुर ने निर्धारित समय पर सटीक कार्य करने पर बल दिया। पंकज कुमार कृषि विभाग झुंझुनू ने विस्तार से प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। पवन कुमार सहायक सांख्यिकी अधिकारी झुंझुनू ने अनुसूचियां के बारे में जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में प्रमोद कुमार कृषि अधिकारी उदयपुरवाटी सहित तहसील उदयपुरवाटी व गुढ़ा गौड़जी के समस्त कृषि पर्यवेक्षक ने भाग लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।