Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

" नही सहेगा राजस्थान " अभियान के तहत कांग्रेस के खिलाफ भाजपा पदाधिकारियो ने अंबेडकर सर्किल पर दिया धरना

द्वारा Jaipur Times
" नही सहेगा राजस्थान " अभियान के तहत कांग्रेस के खिलाफ भाजपा पदाधिकारियो ने अंबेडकर सर्किल पर दिया धरना

सवाई माधोपुर, दिनांक 18 जुलाई 2023 | कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीति, महिला अत्याचार, बढ़ते अपराध एवं किसानों की कर्ज माफी को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में " नहीं सहेगा राजस्थान अभियान " चलाया जा रहा है | जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि " नही सहेगा राजस्थान " अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय पर अंबेडकर सर्किल पर भाजपा के पदाधिकारियो ने कांग्रेस सरकार के कुशासन और जनविरोधी नीतियो के खिलाफ धरना दिया और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की | भाजपा के जिला महामंत्री चंपालाल मीणा और हरिओम गर्ग ने धरने पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सरकार की नाकामियो की जानकारी दी और अभियान के तहत आगामी दिनों में सरकार को घेरने वाले कार्यक्रमो के बारे में बताया | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन,जिला उपाध्यक्ष मीरा सैनी, जिला मंत्री हरफूल मरमट, अल्का शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालचंद गौतम, शिक्षाविद डॉ मधुमुकुल चतुर्वेदी, पार्षद कपिल जैन, जिनेन्द्र शर्मा, चंदनसिंह नरूका, आकाश भारद्वाज, रणप्रताप सिंह शेखावत ,रवि शर्मा, जगमाल सिंह नरूका,सीताराम करेल, मुकेश शर्मा, सुधीर शर्मा,रितेश भारद्वाज पप्पूलाल पटोना, लालचंद रैगर, अजय बसवाल, मनीष जैन, राकेश चंडालिया, राजू दाधीच, अयूब खान, दिनेश नाटाणी, गिरधर बैरवा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।