Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में
राजस्थान

संघर्षों से भरी हुई है राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव जीतने वाले अभिषेक चौधरी की कहानी, जयपुर से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

अभिषेक चौधरी को यह सफर तय करने के दौरान अनेक संघर्षों से गुजरना पड़ा है। बताया जाता है कि उन पर कई केस भी चल रहे हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद अभिषेक चौधरी व्यक्तियों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान सैंकड़ों गरीब बहनों की शादी भी करवाई है। अभिषेक चौधरी ने 2012 में लॉ कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
ABHISHEK CHAUDHARI SUCCESS STORY
ABHISHEK CHAUDHARI SUCCESS STORY

Jaipur News: राजस्थान प्रदेश में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में आज अभिषेक चौधरी ने जीत हासिल कर अपने विरोधियों का मुंह बंद करने का काम किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक चौधरी का यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने का सफर आसान नहीं रहा है।फलोदी से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक चौधरी के राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव जीतने के सफर में शुरुआत से लेकर अब तक उनके जीवन में अनेक संघर्ष छिपे हुए हैं। अभिषेक ने आज राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में 6.15 लाख वोट हासिल कर यह जीत हासिल की है। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले अमन चोपड़ा को 5.45 लाख वोट हासिल हुए हैं। इस प्रकार अभिषेक चौधरी ने राजस्थान यूथ कांग्रेस का चुनाव में 70000 वोटो के के बड़े अंतर के साथ जीत हासिल की है।

संघर्षों से भरा रहा है अभिषेक चौधरी का सफर

अभिषेक चौधरी को यह सफर तय करने के दौरान अनेक संघर्षों से गुजरना पड़ा है। बताया जाता है कि उन पर कई केस भी चल रहे हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद अभिषेक चौधरी व्यक्तियों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान सैंकड़ों गरीब बहनों की शादी भी करवाई है। अभिषेक चौधरी ने 2012 में लॉ कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने। इसके बाद 2020 में राष्ट्रीय सचिव, NSUI के राज्य अध्यक्ष और AICC के सबसे युवा सदस्य बने। वहीं 2023 में कांग्रेस पार्टी की तरफ से जयपुर जिले की झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में उतरे और आज 2026 में राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतकर एक बड़ी कामयाबी का श्रेय लिया है। अभिषेक चौधरी का 2012 में लॉ कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष से लेकर 2026 में राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है।

फलोदी में ग्रहण की शुरुआती शिक्षा

राजस्थान यूथ कांग्रेस का चुनाव जीतने वाले अभिषेक चौधरी ने फलोदी जिले में अपनी शुरुआती शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने उन्होंने हेतु जयपुर शहर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। राजस्थान यूनिवर्सिटी से अभिषेक चौधरी 2014 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट की। बताया जाता है की पढ़ाई के दौरान भी अभिषेक चौधरी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे।

पारिवारिक माहौल को देखकर बचपन से समाज सेवा की ओर हुए अग्रसर

अभिषेक चौधरी में समाज सेवा की भावना पारिवारिक माहौल को देखकर बचपन से ही जागृत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बचपन से ही समाज सेवा करना और समाज और प्रदेश को आगे को आगे ले जाने हेतु राजनीति में कदम रखने का ठान लिया था। हालांकि, इस दौरान उन पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं, जिन्मे अभी तक वो दोषी करार नहीं दिए गए हैं। बता दें कि अभिषेक शर्मा एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। अभिषेक चौधरी की उम्र लगभग 35 वर्ष हो चुकी है और अभी तक इन्होंने शादी नहीं की है।

जयपुर की झोटवाड़ा सीट से हार चुके हैं विधानसभा चुनाव

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल करने वाले अभिषेक चौधरी जयपुर की झोटवाड़ा सीट से कांग्रेस पार्टी की तरफ से 2023 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से 50167 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले की झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से चुनावी मैदान में उतारे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 147913 वोट और कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैदान में उतरे अभिषेक चौधरी को 97746 वोट मिले थे।

प्रतिक्रियाएं

1 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।