Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

वीर बलिदानी हेमू कालाणी की जनजागरण रथ यात्रा का घर घर जा कर किया प्रचार प्रसार

द्वारा Jaipur Times
वीर बलिदानी हेमू कालाणी की जनजागरण रथ यात्रा का घर घर जा कर किया प्रचार प्रसार

सवाई माधोपुर सिंधी समाज मातृशक्ति महिला मोर्चा की अध्य्क्ष व सदस्यों के द्वारा वीर बलिदानी हेमू कालाणी की जनजागरण रथ यात्रा का घर घर जा कर प्रचार प्रसार किया गया।
भारतीय सिंधु सभा, राजस्थान के द्वारा राजस्थान के प्रत्येक जिलों में वीर बलिदानी हेमू कालाणी जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जनजागरण रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रथ यात्रा 3 जनवरी 2023 को सवाई माधोपुर पहुच रही है। मातृशक्ति महिला मोर्चा सिंधी समाज की सभी सदस्य तिलक लगा कर व पुष्पवर्षा कर के यात्रा का स्वागत सहुनगर पर करेगी। और इस यात्रा को भव्य बनाने के लिए महिलाओं के द्वारा घर घर जा कर पर्चे बांट कर आमजन को ओर विशेष महिलाओं व बालिकाओं को यात्रा में आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान मनीषा असनानी के साथ, वर्षा गोहरानी , लता सुखनानी , ज्योति हरवानी इत्यादि ने मिल कर जनसंपर्क किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।