Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल के भांजे विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा कॉंग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल..

द्वारा Jaipur Times
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल के भांजे विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा कॉंग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल..


उदयपुरवाटी। विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने सोमवार को कॉंग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने पर विधानसभा चुनावी रणनीति में नया मोड़ आ गया। गौरतलब है कि विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल के भांजे हैं और करीब 20 साल तक कॉंग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। जिन्होंने इस बार चुनावो की तैयारी भी जोर शोर से जारी कर रखी है। सोमवार को कॉंग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र में चुनावी चर्चा जोर शोर से शुरू हो गई। उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया,सन्दीप सैनी,रवि सैनी, सहित अन्य भी भाजपा की टिकट मांग रहे हैं। अब राजनीति गलियारों में भाजपा के एक ओर उमीदवार का नाम जुड़ने से उदयपुरवाटी की राजनीति में नया मोड़ आया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।