Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

एसएफआई व डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

द्वारा Jaipur Times
एसएफआई व डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

उदयपुरवाटी।
एस एफ आई व डी वाई एफ आई के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे देश के पदक विजेता पहलवानों के समर्थन में कुश्ती संघ अध्यक्ष-ब्रजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की माँग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। युवाओं ने ज्ञापन में बताया कि देश की आन बान ओर सान बढ़ाने वाले हमारे देश के पहलवान आज अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। लेकिन केंद्र सरकार उनकी ओर ध्यान नही दे रही है उल्टा केंद्र सरकार प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर पुलिस के माध्यम से हमला कर रही है। जिसे कतई बर्दाश नही किया जाएगा। एक तरफ केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वही दूसरी ओर सरकार के नुमाइंदे के खिलाफ महिला खिलाड़ीयो के योन शोषण जैसे सगींन आरोप लगाए हैं।उसके बावजूद भी ब्रजभूषण पर कोई कार्यवाही नही की गई।
अतः राष्ट्रपति महोदय से निवेदन हैं कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कारवाई की जाए और आरोपी पर कार्यवाही करें। ज्ञापन देने वाले डी वाई एफ आई तहसील अध्यक्ष-किशोर सैनी, महासचिव-इंद्राज सैनी, एस एफ आई तहसील अध्यक्ष-कैलाश सुईवाल, तहसील महासचिव-अंकित कांटीवाल,रवि जिन्दोलिया,सोनू सैनी,दीपक सैनी, भरत कुमावत,रामधन कटारिया,सुनील तंवर,शेरसिंह तंवर,किशनलाल,वैभव सैनी,कैलाश तंवर,राहुल सैनी, आर्यन कल्याण, गोरव आदि मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

एसएफआई व डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन...