झुंझुनू
बारिश के पानी से रास्ता अवरुद्ध..
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

उदयपुरवाटी कस्बे के जमात स्थित वार्ड नं 29 व 31 के बीच सड़क से निकलना लोगो के लिये परेशानी बनी हुई हैं। बेमौसम की पहली बारिश में ही सड़क लबालब पानी से भर गई ओर इस रास्ते से निकलना काफी मुश्किल हो रहा है ओर हालात ये हैं की 24 घण्टे में एक बारिश और हो गई तो पानी लोगो के घरों में घुस जायेगा। स्थानीय लोगो की मांग हैं कि नवनिर्मित सरकारी कॉलेज के पास जो गौरव पथ बनना है उसका काम पहले शुरू करवाये ओर उसके दोनों तरफ गहरे नाले का निर्माण करवाये जिससे इस पानी और जो पहाड़ो से खेतुड्या नाला का पानी भी उस नाले की व्यवस्था से आगे प्रवाहित हो सके।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
