Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

रोजगार शिविर का आयोजन 28 फरवरी को

द्वारा Jaipur Times
रोजगार शिविर का आयोजन 28 फरवरी को


सवाई माधोपुर, 23 फरवरी। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय मॉडल करियर सेंटर सवाई माधोपुर की ओर से नेशनल करियर सर्विस योजना के तहत 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी हर्षित वर्मा ने बताया कि शिविर में युवाओं को रोजगार एवं स्किल प्रदान करने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा होटल मैनेजमेंट हेल्थकेयर, ब्यूटीशियन ट्रेड में निःशुल्क ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट दिया जाएगा। उन्होंने बताया की शिविर में 18 से 35 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं, न्यूनतम योग्यता 8 वी पास है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

रोजगार शिविर का आयोजन 28 फरवरी को