झुंझुनू
अवैध चेजा पत्थर से भरी टैक्टर ट्राली को वन विभाग की टीम ने किया जब्त,टेक्टर चालक को किया गिरफ्तार...
द्वारा Jaipur Times

उदयपुरवाटी के शाकंभरी कोट की पहाड़ियों से अवैध खनन करने वाले लोगो पर वन विभाग ने शिकंजा कसा।वन विभाग के फोरेस्टर रघुवीर चौधरी के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही की गई। वन विभाग की टीम ने अवैध चेजा पत्थर से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को ज़ब्त कर लिया एंव टैक्टर ट्राली चालक उदयपुरवाटी क़स्बे के वार्ड नं 11 के सीताराम सैनी पुत्र बोदूराम सैनी को गिरफ्तार किया। फोरेस्टर रघुवीर चोधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन करने वालो पर अब रोज कार्यवाही की जाएगी।टैक्टर चालक सीताराम सैनी को एक दिन के पिसी रिमांड पर लिया है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
