Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने त्रिनेत्र बालगृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

द्वारा Jaipur Times

सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 20.12.2022 मंगलवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।

दौरान निरीक्षण श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने त्रिनेत्र बालगृह पर स्टॉप की स्थिति, बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
साथ ही मौके पर उपस्थित त्रिनेत्र बालगृह के सचिव हरिश उपाध्याय को दिव्यांग बालकों को के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये। कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए संस्था में आवासित बालकों एवं कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।