Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धर्मनगरी से ब्रजभूमि का सफर आसान बनाएगी हरियाणा रोडवेज, देखिए कुरुक्षेत्र-मथुरा बस शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की धर्मनगरी से बृजभूमी के रोडवेज बस सर्विस कुरुक्षेत्र वासियों का बृजभूमि का सफर तो आसान बनाएगी बनाएगी साथ ही साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य से हरियाणा की बस कनेक्टिविटी भी मजबूत करेगी।

Haryana Roadways kurukshetra To Mathura
Haryana Roadways kurukshetra To Mathura

Haryana Roadways kurukshetra To Mathura: हरियाणा प्रदेश की धर्म नगरी कहे जाने वाले कुरुक्षेत्र के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की धर्मनगरी से बृजभूमी के रोडवेज बस सर्विस कुरुक्षेत्र वासियों का बृजभूमि का सफर तो आसान बनाएगी बनाएगी साथ ही साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य से हरियाणा की बस कनेक्टिविटी भी मजबूत करेगी। यह बस हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र से चलकर वाया पिपली, करनाल, पानीपत, मुरथल, बॉर्डर, दिल्ली के कश्मीरी गेट, सराय कालेखां के रास्ते बदरपुर, बल्लभगढ़, पलवल, होडल और कोसी होते हुए ब्रजभूमि मथुरा पहुंचेगी।

कुरुक्षेत्र से मथुरा इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई धर्मनगरी और ब्रजभूमि के बीच रोडवेज बस सेवा कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से सुबह 04.20 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस करनाल से सुबह 05.00 बजे, पानीपत से सुबह 05.50 बजे, दिल्ली ISBT से सुबह 07.20 बजे और सराय काले खां से सुबह 08.00 बजे चलकर ब्रजभूमि पहुंचेगी।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

धर्मानगर और ब्रजभूमि के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस वापसी में मथुरा से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 01.30 बजे पलवल से चलेगी। इसके बाद बल्लभगढ़ से यह बस दोपहर 02.10 बजे, दिल्ली से दोपहर 03.45 बजे और पानीपत से शाम 05.40 बजे चलकर धर्म नगरी कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र, पानीपत, बल्लभगढ़ और पलवल सहित कई जिलों की यात्रियों को लाभ मिलेगा।