Somnath-Dwarka Greenfield Expressway: केंद्र सरकार की गुजरात राज्य में मेघा परियोजना सोमनाथ द्वारका ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Somnath Dwarka Expressway) राजस्थान प्रदेश के लोगों का भी धार्मिक सफर आसान बना देगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद गुजरात के सोमनाथ से दिल्ली सहित राजस्थान का सफर मात्र 14-15 घंटे में पूरा हो जाएगा। तकरीबन 57 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से गुजरात राज्य में बनने वाला यह मेगा एक्सप्रेसवे राजस्थान वासियों का सोमनाथ और द्वारका का सफर भी आसान बनाएगा।
दिल्ली एनसीआर के आसपास लगते राजस्थान प्रदेश के जिलों के लोगों के लिए यह एक्सप्रेसवे संजीवनी बूटी का काम करेगा। गुजरात में बनने जा रहे सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे की लंबाई 680 किलोमीटर रखी गई है। इस एक्सप्रेसवे को औद्योगिक और रोजगार की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से लोगों का धार्मिक स्थल सोमनाथ और द्वारका का सफर आसान हो जाएगा।
राजस्थान प्रदेश की गुजरात राज्य से कनेक्टिविटी होगी मजबूत
NHAI द्वारा जारी किए गए सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे के रूट मैप के अनुसार इस हाइवे के बनने से गुजरात के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश के लोगों को भी खूब फायदा मिलेगा। सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे बनने से राजस्थान प्रदेश की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते गुजरात राज्य से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। राजस्थान प्रदेश के वाहन चालक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) के रास्ते सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे का सफर कर सकते हैं।
यह हाईवे गुजरात राज्य के गोधरा और वडोदरा नगर के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके बाद वाहन चालक अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे का लुत्फ उठाते हुए सोमनाथ तक इस हाइवे पर सफर कर सकेंगे। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली एनसीआर के आसपास लगते राजस्थान प्रदेश के जिलों की सोमनाथ से दूरी 1300 किलोमीटर के लगभग रह जाएगी। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण गुजरात राज्य में एक मेगा प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। हालांकि इस हाइवे के बनने से गुजरात सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, सहित कई राज्यों को लाभ मिलेगा।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

