Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

सौ से ज्यादा लोगों को काटने वाली आतंकी बंदरिया को मथुरा की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सौ से ज्यादा लोगों को काटने वाली आतंकी बंदरिया को मथुरा की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा


उदयपुरवाटी कस्बे में करीब 2 महीने से ज्यादा आतंकी बंदरिया ने 100 से ज्यादा लोगों को काट लिया। जिसकी बार-बार शिकायत की जा रही थी चेयरमैन रामनिवास सैनी ने राज्यमंत्री गुढा को भी इस मामले में अवगत करवाया। साथ ही इस क्षेत्र के लोगों ने पूर्व ईओ हेमंत सैनी को भी शिकायत भेजी थी तथा अब नए ईओ सुरेश वर्मा को सूचित करने के बाद ईओ ने मथुरा से बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाकर आतंकी बंदरिया को रेस्क्यू कर पकड़ाया। माथुर की टीम ने बंदरिया को पकड़कर अन्य जगह ले गए जहां उसको पहाड़ों में छोड़ दिया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।