Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

उन्नति टावर सोसायटी में देशभक्ति का अनूठा संगम, बच्चों के उत्साह ने बढ़ाई रौनक

जयपुर की उन्नति टावर सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि रामेश्वर लाल जाट ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
उन्नति टावर सोसायटी में देशभक्ति का अनूठा संगम, बच्चों के उत्साह ने बढ़ाई रौनक

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उन्नति टावर सोसायटी में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोसायटी परिसर में आयोजित झंडारोहण समारोह में बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर टाइम्स के प्रधान संपादक रामेश्वर लाल जाट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन के साथ सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सेनानियों को नमन किया और उनके त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों की भागीदारी रही। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले होनहार बच्चों को मुख्य अतिथि और सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया गया। यह पहल नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से की गई थी।

इस आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी के अध्यक्ष शोचंद कुमावत, महामंत्री एडवोकेट जयप्रकाश बड़सरा और कोषाध्यक्ष दिनेश धनखड़ की भूमिका सराहनीय रही। कार्यकारिणी के सदस्यों और उन्नति परिवार के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह में घनश्याम शर्मा, महिपाल, पवन मिश्रा, हुकम सिंह, हनुमान कुमावत, महेंद्र राबिया, अनिल शर्मा, अनिल सैनी, अजीत, अशोक शर्मा, विनोद कुमावत और विनय सहित अनेक निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और राष्ट्रहित में सदैव योगदान देने का दृढ़ संकल्प दोहराया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।