तमिलनाडु की सबसे बड़ी जेल 'पूझल जेल' का किया दौरा

Jan 31, 2023 - 16:02
 0
तमिलनाडु की सबसे बड़ी जेल 'पूझल जेल' का किया दौरा

अलवर। मंत्री टीकाराम जूली ने चेन्नई की केंद्रीय कारागार 'पूझल जेल' में प्रिजन बाजार का अवलोकन किया जिसमें बंदियों द्वारा तैयार किये उत्पादों का अवलोकन कर सराहना की। बंदियों द्वारा जेल में तैयार उत्पाद आमजन को विक्रय हेतु प्रिजन बाजार में उपलब्ध कराए जाते है। वहीं कैदियों द्वारा जेल में संचालित बेकरी का भी दौरा किया, बेकरी में तैयार ब्रेड प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में सप्लाई की जाती है। इससे मंत्री काफी प्रभावित नजर आए। जेल परिसर में बंदियों के लिये बना 50 बेड के अस्पताल का भी अवलोकन किया जिसमें लगभग सभी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाए मिली। 
उन्होंने कैदियों के लिये भोजन पकाने की प्रक्रिया, पेयजल व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ कैदियों के लिये जेल में संचालित सुधारात्मक गतिविधियों की जानकारी। उन्होंने जेल में उत्पाद तैयार करने वाले कैदियों से बातचीत की। मंत्री ने जेल के अधिकारियों से जेल की सभी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली तथा राजस्थान में देश मे सर्वाधिक संचालित खुली जेल के संचालन के बारे में अवगत कराया। उन्होंने राज्य के 8 जेलों में विभाग द्वारा किये गए नवाचारों के बारे बताया। राजस्थान की जेलों में कैदियों के द्वारा पेट्रोल पंप संचालित करने के नवाचार की वहां के अधिकारियों ने प्रसंशा की।
कारागार मंत्री ने ने कहा कि पुंझल जेल बंदियों द्वारा की जा रही गतिविधियों का परीक्षण कराकर प्रदेश की जेलों में भी कराने का प्रयास रहेगा।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।