विराटनगर तहसील एवं कुंडला क्षेत्र को जयपुर जिला में ही यथावत रखने को लेकर शुरू किया संकल्प पत्र
विराटनगर। तहसील विराटनगर एवं कुंडला क्षेत्र को जयपुर जिला में ही यथावत रखने को लेकर शुरू किया संकल्प पत्र, नवयुवको ने शुरू किया संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर ग्राम पंचायत तालवा बिहाजर में नवयुवक ने भी कोटपूतली बहरोड जिला में जोड़ने पर भारी विरोध किया।युवकों का कहना है की हमें कोटपूतली बहरोड में आने जाने की बहुत दूरी तय करनी पड़ती है एवं आने जाने में असुविधा होती है हमारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विराटनगर शाहपुरा जिला बनाया जाए या फिर जयपुर जिला में ही यथावत रखा जाए। जब तक हमें यथावत नहीं रखा जाएगा तब तक विरोध जारी रहेगा एवं आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को वोट का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान जीएसएस अध्यक्ष शिवदान फागणा, संघर्ष समिति सदस्य सीताराम सैनी, रिछपाल , लक्ष्मण सिंह, प्रभु सिंह ,महेंद्र सिंह ,कालुराम रछोया,महेंद्र रैगर,सुमेर सिंह, हरिपाल रछोया, हनुमान,रामनिवास, राजविर सिंह ,सुमित सिंह ,बलदेव कांसोटिया, श्याम सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति