विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू, भाजपा के बड़े नेताओं का नहीं पहुंचना बना चर्चा का विषय, सुरेंद्र सर्राफ ने भाजपा की टिकट का किया दावा
सरदारशहर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है। लेकिन सरदारशहर में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। इसी के तहत भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ के नवनिर्मित कार्यालय 'सर्राफ भवन' का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुरेन्द्र सर्राफ ने कहा कि गरीब को गणेश मानते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानकर सेवा को सर्वोपरि मानते हुए सरदारशहर में भाजपा का परचम लहराने का संकल्प लेते हुए इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। सभी कार्यकर्ता अभी से 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए ताकि इस बार सरदारशहर में भी भाजपा चुनाव जीत कर कमल खिला सके। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर हम सब मिलकर कार्य करें तो कोई रास्ता कठिन नहीं है। इस बार हमें हार का क्रम तोड़ना है और जीत की तरफ बढ़ना है। वहीं कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर भाजपा के कई बड़े नेता नदारद नजर आए। जिस पर भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ से स्थानीय बड़े नेताओ के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर सर्राफ ने कहा कि इस समय शादी-ब्याह की सीजन हैं इसलिए नही आ पाए है। हमने स्थानीय सभी नताओं को आमंत्रित किया था। लेकिन कुछ नेताओं ने कहा कि निजी कारणों से उपस्थित नहीं हो पाएंगे है। लेकिन हम आपके साथ हैं। सर्राफ ने आगे कहा भाजपा इस चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस का हार का रास्ता तय करेगी। लेकिन कार्यक्रम में बड़े नेताओं का नहीं पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा हैं। कार्यक्रम को भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, उद्योग एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशन मोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल अजीज खान, पूर्व जिला मंत्री किशन जांगिड़ ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुरुषोत्तम सर्राफ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश भामा ने किया। इस अवसर पर बृजमोहन सर्राफ, अमर चंद मीणा, शिवरतन सोनी, शिवरतन सर्राफ, कमल नाई, राजू नाथ सिद्ध, शोभा कांत स्वामी, रमेश पापटान, सुशील प्रजापत, सुनील प्रजापत, अमिताभ चांवरिया, कन्हैया लाल लावट, राधेश्याम भार्गव, प्रदीप दीक्षित, रामलाल सर्राफ, विधानसभा विस्तारक प्रेम मंडा, गोवर्धन लाल सैनी, भंवरलाल सोनी, मनोज पारीक, अजय भाटी, मगाराम गर्ग, पवन सैनी, धर्मसिंह राजपुरोहित, राजीव व्यास, महेंद्र सींवर, विकास पारीक, नरेंद्र कड़वासरा, राजकरण सोनी, धनराज शर्मा, जाकिर खोखर, सुरेंद्र राणा, मुकेश राव, निरंजन धानका, राजेश माटोलिया, विक्रम सैनी, धन्नानाथ सिद्ध, कन्हैयालाल भामा, मनोहर सोनी, अशोक सैनी, प्रकाश भरतीया, सूर्य प्रकाश लढ़िया, प्रदीप जोड़ा, दीपक सोनी, गौरी शंकर शर्मा, अरुण मित्तल, ललित नाई, नवरत्न लीला, राकेश पंसारी, अजीत कंदोई, महेश पंसारी, पवन लावट, बजरंग लाल सहदेवडा, राजेश सर्राफ, बजरंग लाल सोनी, गिरधारी लाल सैनी आदि उपस्थित थे। वहीं भाजपा के इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक पिंचा, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवचंद सहू, गिरधारी लाल पारीक सहित भाजपा के कई नेताओ ने इस कार्यक्रम से दूरियां बनाए रखी।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति