प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करवाकर लाखों रूपये में बेचने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है-राजेन्द्र राठौड़

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करवाकर लाखों रूपये में बेचने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है-राजेन्द्र राठौड़

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
उदयपुरवाटी।
राजस्थान में अब कांग्रेस की सरकार नही सकर्स की सरकार चल रही है। जब सकर्स खत्म होने वाला होता है तो जोकर आकर जनता को लुबाकर रोकने का प्रयास करते है। फिर भी जनता रूकती नही ओर चली जाती है। ऐसे ही कांग्रेस की जाती सरकार का काला मूंह करके जनता 60दिन बाद में घर भेजने का काम करने जा रही है। कांग्रेस सरकार नाथी के बाड़े के नाम से जानी जाती है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा करने के अलावा दुसरा कोई काम नही किया है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करवाकर लाखों रूपये में बेचने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है। ये बात विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ ने उदयपुरवाटी क्षेत्र के रॉलय सिटी में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा को सम्बोदित करते हुये कही। राठौड़ ने कहा कि बीजेपी अभी किसी से कोई गठबंधन नही कर रही है। बीजेपी कांग्रेस सरकार को 60 दिनों में उखाड़ फेकेगी। वही पूर्व कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी ने सम्बोदित करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं को रोकने का काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री किसानों के बारे में हर दम चिंता रखते है। साल में दो-दो हजार की 3 किश्त पीएम किसान निधी के तहत सिधे बैंक खाते में डालने का काम कर रहे है। ये भी कांग्रेस सरकार के हजम नही हो रहा है। कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्जमाफी का वायदा करके छलावा किया है। अब फिर से कांग्रेस को उखाड़ फेंक कर जनता राम राज्य स्थापित करने का काम विधानसभा चुनावों में करेंगी। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने सभा को सम्बोदित करते हुये कहा कि कांग्रेस की सरकार कहते ही मुझे तो शर्म आ रही है। ये तो भानूमती का कुनबा है। कहा-कहा, कौनसी-कौनसी पार्टी के लोग एकत्रित होकर प्रदेश की जनता को लुटने के लिये सरकार के समर्थित विधायकों को मुख्यमंत्री के पावर देकर आम जनता का शोषण करने का काम कर रहे है। उदयपुरवाटी में बसपा से जीतकर भानूमती के कुनबे में जाकर शामिल हो गया  और क्षेत्र में हत्याएं, बलात्कार, आयरन पत्थर की तस्करी, मंदिर माफी की जमीन पर कब्जा, बजरी की अवैध रॉयल्टी की वसूली, पुलिस थानों से बधी, तहसीलदारों से बंधी लेने के अलावा कोई दूसरा काम यहां का विधायक ने नही कर रहा है। जनता आने वाले चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपना मत देकर कमल के फूल को खिलाने का काम करेंगी।
बॉक्स.
प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़,पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी का 51 किलो फूल माला से सम्मान..
    
परिवर्तन संकल्प यात्रा 4 के मुख्य आकर्षण नेता प्रदेश की विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़, पूर्व कृषि मंत्री प्रभू लाल सैनी, यात्रा के सह संयोजक श्रवण बगड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
बॉक्स-
कार्यक्रम के दौरान ये लोग सभा में रहे मौजूद..     
       
परिवर्तन यात्रा के आने पर की गई सभा में प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, यात्रा सह-संयोजक श्रवण बगड़ी, सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया खण्डेला, पूर्व विधायक झाबरसिंह खर्रा श्रीमाधोपूर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजयूमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, भाजपा जिला प्रभारी केडी बाबर, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणंवा, पूर्व भाजपा यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल सीकर, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, प्रधान माया गुर्जर, भाजपा नेता नितेश सैनी, अंकित सूरा, पवन शाह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणराम सैनी, पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष ललित सोनी, राहुल ओला, सरपंच सिथल संजू चौधरी, चंवरा धर्मराज सैनी, बागोली जतन किशोर सैनी, पंसस सूमन खेदड़, पवन वर्मा मण्डावरा, रामसिंह खेदड़ टीटनवाड़, राजकमल जाखड़ धमोरा, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र ढे़नवाल, पार्षद धनश्याम स्वामी, तेजस छींपा, दिनेश सैनी, सीताराम जांगिड, पूर्व सरपंच भौड़की गणेश गुप्ता, अमरसिंह धींवा, उपप्रधान प्रतिनिधी महीपाल सिंह गुड़ा, जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, पूर्व उप प्रधान सूमन स्वामी, मदनलाल भांवरिया, हजारीलाल मीणा गुड़ा, योगेश झाझड़िया, अशोक सैनी, यतेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे। 
बॉक्स-
तेज बारिश में भी डटी रही भीड़...        
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा जब उदयपुरवाटी की रॉयल सिटी में आयोजित सभा में तय समय के करीब 1 घण्टे देरी से पहुंची। इससें पहले सभा स्थल पर स्थानीय नेताओं के भाषण चल रहे थे। सम्बोदन के दौरान ही अचानक से तेज बारिश आने लगी सभा स्थल पर मौजूद हजारों की संख्या में भीड़ बारिश से बचने के लिये टेंट में लगी कुर्सियों को ओढ़कर अपना बारिश से बचाव करते नजर आये। बारिश में सभा को छोड़कर जाने की बजाय हजारों कार्यकर्ता बारिश में भिगते दिख रहे थे।
बॉक्स-
500किलो फूलों से पुष्पवर्षा कर किया यात्रा का स्वागत...           
भाजपा की ओर से प्रदेश भर में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा जब उदयपुरवाटी के रॉयल सिटी के तोरण द्वार पर पहुंची तो पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने करीब 500 किलों फूलों की वर्षा करके यात्रा का सभा स्थल तक स्वागत किया।
बॉक्स-
यात्रा के स्वागत में लगाये सैकड़ो तोरण द्वार...         
विधानसभा चुनावों के नजदीक भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान अपना अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिये तोरण द्वार व हार्डिग्स लगाकर अपनी अपनी टिकट की गणित बैठाने का पूरा प्रयास करते नजर आये है। परिवर्तन यात्रा के स्वागत में करीब 10 दर्जन से अधिक तोरण द्वार पर अपनी फोटो के साथ हार्डिग्स लगाकर जोश दिखाकर टिकट पक्की करवाने की पूरजोर कोशिश की। अब देखते है टिकट किसे मिलती है।
बॉक्स-
शांकम्भरी गेट पर हुई जेसीबी से पुष्प वर्षा                 
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का कस्बे के शाकम्भरी गेट पर भाजपा नेता डॉ.हरिसिंह गोदारा व मंडल अध्यक्ष मदनलाल सैनी के नेतृत्व में यात्रा के रथ पर जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सैकडों लोग मौजूद रहे। वही भाजयूमों के जिलाध्यक्ष जयंसिह मांठ के नेतृत्व में बाईक रैली निकाल कर पहाड़िला टोल के पास में यात्रा के रथ का पूजन किया गया।
--------------------------------------