गौसेवा कर मनाया अपना जन्मदिन गायों को खिलाया हरा चारा और गुड़
मंडावा राजघराने के प्रमुख ठाकुर अंगद देव सिंह आज मुकुंदगद रोड स्तिथ टीकमदास आश्रम में संचालित कामधेनु निराश्रित गौसेवा समिति में पहुँचे। अवसर था उनके जन्मदिन का। इस अवसर पर उन्होंने गायों की सेवा कर के उनको हरा चारा ,गुड़ आदि खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को गौमाता की सेवा करनी चाहिए ।
गौ सेवा के अनगिनत लाभ हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति गौ सेवा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गौ सेवा करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मिलता है। यह भी कहा गया है कि गौ सेवा से मनुष्य को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष – इन चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है।
गाय को घास खिलाना, पानी पिलाना, उसकी पीठ सहलाना, और रोगी गाय का इलाज पुण्यदायी कर्म माने जाते हैं। शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति गौ माता की सेवा करता है, उसे अत्यंत दुर्लभ वरदान प्राप्त होता है ।
उल्लेखनीय है कि कामधेनु निराश्रित गौ सेवा समिति ने जन्मदिन, पुण्यतिथि, विवाह दिवस आदि मानने का नवाचार किया। जो कि गौसेवा में उल्लेखनीय है। कस्बे के प्रतिष्ठित ,गणमान्य लोगों के साथ सभी इस प्रकार की गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लेते है।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, संजय चोपदार, महिपाल सिंह तोलियासर, चंद्रपाल पाटोदा, विजय सिंह वहीदपुरा, मनोहर सिंह घोड़ीवारा, सीताराम सैनी, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, सतार राइन, गिरवर सिंह चूड़ी, रवि पेंटर, दीपक खांडल, इब्राहिम पार्षद, राजू निवार्ण, गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने सभी का गौमाता का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया व सभी का आभार व्यक्त किया।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति