विदेशी पावणों की फेवरेट बनी हेरिटेजसिटी मंडावा  पर्यटन के नक्शे पर मिली नई ऊंचाई बना पसंदीदा डेस्टिनेशन

Dec 22, 2025 - 13:05
 0
विदेशी पावणों की फेवरेट बनी हेरिटेजसिटी मंडावा  पर्यटन के नक्शे पर मिली नई ऊंचाई बना पसंदीदा डेस्टिनेशन


जयपुर टाइम्स 
मण्डावा(निस)। रेगिस्तान की रेत से लेकर झीलों की नगरी तक, राजस्थान ने पर्यटकों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ दी है। पर्यटन मंत्रालय की इंडिया टूरिज्म कंपेडियम 2025 की रिपोर्ट ने साबित भी कर दिया कि मेहमाननवाजी, किले, महल, हवेलियों और बेहतर कनेक्टिविटी ने राजस्थान को देश के पर्यटन नक्शे पर नई ऊंचाई दी है। राजस्थान आने वाले अधिकाशं पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टीनेशन मण्डावा है। हवेलियों व स्मारकों को देखना उनकी पहली पसंद के तौर पर सामने आए हैं। विदेशी नागरिकों को विश्व विरासत हेरिटेज सिटी मण्डावा लुभा रही है। ज्यादातर देशों से आने वाले सैलानियों में सबसे अधिक अमरीका से आ रहे हैं। यह ट्रेंड पिछले कुछ सालों से बदला है। विश्वविख्यात महल, किले, हवेलिया जैसे पर्यटन स्थल विदेशी सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। इन देशों से हर साल लाखों पर्यटक खिंचे चले आ रहे है। दुनिया के 10 प्रमुख देशों की बात करें तो अमरीका, यूके, फ्रांस के बाद ऑस्ट्रेलिया, इटली, जर्मनी, स्पेन, जापान, आयरलैंड और कनाडा से भी पर्यटक शेखावाटी अंचल घूमने आ रहे हैं। इन देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या साल- दर-साल डेढ़ से दोगुना गति से बढ़ रही है। कोरिया, मलेशिया, नींदरलैंड, पोलैंड, रूस और थाइलैंड के हजारों सैलानी शेखावाटी आ रहे हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़ें लोगों का कहना है की मण्डावा का हैरिटेज और यहां की संस्कृति लोगों को पसंद आ रही है। अब पर्यटक यहां के तीज-त्योहार में भी शामिल हो रहे हैं। यहां की समृद्ध परंपरा उन्हें आकर्षित कर रही है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।