आरएएस गौरव बजाड अखिल भारतीय राज्य नागरिक एवं प्रशासनिक सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

Mar 26, 2023 - 14:20
Mar 26, 2023 - 14:32
 0

 जयपुर 26 मार्च। राजस्थान राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी  गौरव बजाड को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय राज्य नागरिक एवं प्रशासनिक सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
         अखिल भारतीय राज्य नागरिक एवं प्रशासनिक सेवा महासंघ का 16वें अधिवेशन की जयपुर के ओ.टी.एस. में साधारण सभा में रविवार को सर्वसम्मति से  बजाड को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
        उल्लेखनीय है अखिल भारतीय राज्य नागरिक प्रशासनिक सेवा महासंघ, लगभग बाईस हजार राज्य सिविल एवं प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का राष्ट्रीय महासंघ है। 
         श्री बजाड के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से राजस्थान सहित समस्त अन्य राज्यों के प्रशासनिक संघों में भी ख़ुशी की लहर दिखाई दी ।
          नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सबको साथ लेकर चलने और भविष्य की चुनौतियों से एक साथ मिलकर लड़ने की बात कही।  बजाड ने कहा कि इस अधिवेशन पर विभिन्न राज्यो के प्रशासनिक संघों द्वारा उठाई गये मुद्दों पर निःसंदेह बेहतरीन काम करने का प्रयास करेंगे और एक परिवार की तरह मिलकर सभी की बेहतरीं का प्रयास करेंगे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।