— फतेहपुर मे अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री,न्यून्तम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज

)
फतेहपुर में पारा पहुंचा 44. डिग्री
राहत कैप मे पंखों के बावजूद लगाने पड़े बड़े कूलर छाया सन्नाटा
फतेहपुर . शेखावाटी में नमी की मात्रा में कमी बढ़ते ही सूखी गर्मी सताने लगी है। तापमान बढ़ने से गर्मी के तीखे तेवर भी नजर आने लगे हैं। गर्मी के बाद आलम ये था जगह— जगह लगायें जा राहत कैपों मे चारों तरफ बड़े कूलर लगाने पड़े बावजूद दोपहर बाद कैपों मे सन्नाटा छा गया। तेज धूप से लोग परेशान है।
दोपहर की तीखी धूप में निकलना मुश्किल होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को सीकर व झुंझुनूं सहित कई जिलों में मेघ गर्जना के साथ धूलभरी आंधी व चूरू में ऊष्ण लहर चलने का यलो अलर्ट है। तापमान में 1से 2 डिग्रीबढ़ोतरी होने की संभावना है। फतेहपुर मे शुक्रवार को सुबह से धूप में तल्खी रही। दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से धूप में चुभन रही।
मुख्य मार्गो सहित गली मोहल्लों में लोगों की आवाजाही कम रही है। वहीं रोडवेज में तेज गर्मी के कारण यात्री भार कम रहा। देर शाम तक गर्मी का असर बना रहा।
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री,न्यून्तम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज गुरूवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और रहा।