महिलाओं और दलितों के साथ हो रहे अत्याचार से राजस्थान हुआ शर्मसार - अहलावत

Jul 18, 2023 - 16:18
 0
महिलाओं और दलितों के साथ हो रहे अत्याचार से राजस्थान हुआ शर्मसार - अहलावत


चूरू। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर प्रदेश के योजनानुसार नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत सोमवार को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर हुई प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं व दलितों पर बढ़ते अत्याचार से राजस्थान शर्मसार हुआ है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अहलावत ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुऐ कहा कि इस सरकार का कार्यकाल प्रदेश में काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया और कहा कि पेपर लीक जैसे प्रकरण से प्रदेश की प्रतिष्ठा के धक्का पहुचा है। उन्होंने कहा पिछले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में महिलाएं और दलितों पर जो अत्याचार हुए है उनसे सभ्य समाज का सिर शर्म से झुक जाता है और जब सरकार के मंत्री का बलात्कार पर बयान आता है कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है तो कोई भी सभ्य व्यक्ति शर्मशार हो जाता है। 
उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश किसानों का प्रदेश है परन्तु आज प्रदेश में किसानों कि बदहाली दिखाई देती है यह सरकार झूठ की बुनियाद पर आई है। क्योंकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की दस दिन में कर्जा माफी के वादे को वर्तमान सरकार ने भुला दिया है । किसानों की जमीन नीलाम हो रही है, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है जहां अन्य पड़ौसी राज्यों में बाजरे की एमएसपी ज्यादा है वही प्रदेश में किसानो को एमएसपी कम मिल रही है जिससे उन्हे आर्थिक नुकसान हो रहा है। 
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाएं है जिनसे किसानों का जीवन स्तर सुधर सकता है परन्तु प्रदेश सरकार के नाकारापन की वजह से प्रदेश के किसानों को यह लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बेरोजगार नवयुवकों के साथ हो रहे वादा खिलाफी की चर्चा करते हुए कहा कि कांगेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था परन्तु अब तक इस वादे को पुरा नहीं किया गया है। प्रदेश के मुखिया जैसे अपनी कुर्सी बचाने को ही अपनी उपलब्धि मान रहे हैं और प्रदेश में आज नुराकुशती का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था क्षीण हो गई है जगह जगह लूटपाट हत्या बलात्कार ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। परन्तु अब राजस्थान की जनता इसको सहन नहीं करेगी और भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाकर इस कुशासन का अंत करेगी। 
इस पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि राजस्थान की परम्परा गौरवशाली रही है परन्तु इस सरकार ने प्रदेश के गौरव को नुकसान पहुचाया हैं । उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कोरोना का संकट था उस समय जहां प्रदेश सरकार होटलों में बंद थी वही भाजपा का कार्यकर्ता सेवाकार्यों में लगा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आपसी द्वंद में घिरी है और इस सरकार का प्रत्येक विधायक अपने आप को मिनी मुख्यमंत्री समझता है। इस सरकार के बड़े ओहदेदारो का पेपर लीक प्रकरण मे नाम आना प्रदेश मे व्याप्त भ्रष्टाचार की कहानी कहता है। उन्होने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों के साथ जो अन्याय किया है उससे इस सरकार का जाना तय है। 
जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा कि इस सरकार ने मंहगाई राहत कैंप के रूप में आम जनता को ठंडा है। इससे  लगता है कि इस सरकार के पास अपनी उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को सुशासन चाहिए जो भाजपा ही दे सकती है।  इस अवसर पर प्रधान दीपचंद राहड़, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री नरेन्द्र कंवल, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, मण्डल अध्यक्ष उत्तर सुरेश सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष दक्षिण दीनदयाल सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, जिला प्रवक्ता दिलीप शर्मा, मण्डल महामंत्री श्रवण ढीढारिया, जिला आईटी सहसंयोजक सुरेश मिश्रा व जिला मीडिया सहसंयोजक राजीव शर्मा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।