महिलाओ को पढ़ने का अधिकार मिला है तब से देश के शीर्ष पदों पर महिला शक्ति पहुंची है- गुढ़ा राबाउमावि में वार्षिकोत्सव में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

महिलाओ को पढ़ने का अधिकार मिला है तब से देश के शीर्ष पदों पर महिला शक्ति पहुंची है- गुढ़ा राबाउमावि में वार्षिकोत्सव में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान


उदयपुरवाटी।
कस्बे में स्तिथ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव पर प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा थे। विशिष्ट अतिथि पार्षद राधेश्याम रचेता, माहिर खान, राकेश जमालपुरिया, इकराम लूहार, रामजीवन शाह, ताराचंद मित्तल, मुकेश बागड़ी, बीएल सैनी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामुराम किलानिया थे। अध्यक्षता पार्षद राजेंद्र मारवाल ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएल महरिया ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गुढ़ा ने कहा कि पहले महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नही था, जब से महिलाओ को पढ़ने का अधिकार मिला है तब से देश के शीर्ष पदों पर महिला शक्ति पहुंची है। जीवन में इंसान कुछ बने या नही बने वो बात मायने नही रखती है। बस एक अच्छा इंसान जरूर बनना चाहिए। गुढ़ा ने विद्यालय के विधार्थियो की डिमांड पर आगामी बजट में विज्ञान संकाय शुरू करवाने की घोसणा की। गुढ़ा ने पिछले वर्ष हुए वार्षिकोत्सव में कस्बे के अंदर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुलवाने की घोषणा की थी, जो आज तक पूरी नही हुई है। गुढ़ा से उक्त घोसणा के बारे में पूछा तो कहा कि मेरे पास कोई आया ही नही जिसके बाद में। इस दौरान व्याख्याता सपना गोयल, तारामणि, सुमन पंवार, सुमन चौधरी, बहादुर सिंह, अफसाना मंसूरी आदि मौजूद रहे।