चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर ग्रामीणों में हर्ष की लहर, मिठाई खिलाकर जाहिर की खुशी

विराटनगर । चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर देशभर सहित विराटनगर में हर्ष की लहर है जिसको लेकर विराटनगर कस्बे में अनेकों ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए आपस में मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की है।बता दे चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिक पल है। दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। इस मौके पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून । हर्ष की लहर को लेकर विराटनगर कस्बे में ग्रामीण सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों के साथ क्षेत्र को गुंजायमान किया है। इस दौरान सुरेश बदलीवाल,प्रकाश, महेश , सेडूराम, लीला राम सैनी, मक्खन सैनी, विजय,राकेश ,मनोज सैनी सहित अनेको लोग मौजूद रहे।