अलवर में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर ने पेयजल शिकायत निवारण सेल का गठन किया

अलवर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आमजन की पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु "पेयजल शिकायत निवारण सेल" का गठन किया है। इस सेल का उद्देश्य पेयजल से जुड़ी शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता कमल किशोर नारंग (मो.नं. 8239855777) को सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहायक अभियंता प्रदीप शर्मा (मो.नं. 9782147772), सहायक अभियंता खेम सिंह (मो.नं. 9414641505), कनिष्ठ सहायक करन सिंह (मो.नं. 8890012797) और विनोद कुमार (मो.नं. 9785587046) को भी नियुक्त किया गया है।
आमजन अब इन अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर अपनी पेयजल संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। जिला कलक्टर ने निर्देश दिया है कि शिकायत मिलते ही उसका पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और संबंधित फील्ड अधिकारी को भेजा जाए ताकि समस्या का तत्काल निस्तारण हो सके। फील्ड अधिकारी को समय पर समाधान कर शिकायतकर्ता को सूचित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, शिकायत निवारण सेल द्वारा प्राप्त परिवेदनाओं का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा और साप्ताहिक रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, ताकि पेयजल समस्याओं का लगातार मॉनिटरिंग की जा सके।