बजरंग पूनिया के पास आया ये वॉट्सऐप मैसेज, लिखा- कांग्रेस छोड़ दो, वर्ना परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा
हरियाणा के मशहूर रेसलर और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई है। मैसेज में लिखा गया है कि अगर वह कांग्रेस नहीं छोड़ते, तो उनके और उनके परिवार के लिए अंजाम बुरा होगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यह आखिरी संदेश है और चुनाव से पहले उन्हें दिखाया जाएगा कि धमकी देने वाले क्या कर सकते हैं।
बजरंग पूनिया ने इस मामले की शिकायत सोनीपत के बहालगढ़ थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के प्रवक्ता ASI रविंद्र ने बताया कि धमकी के संदेश की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कांग्रेस जॉइन करने के बाद धमकी
6 सितंबर को बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस जॉइन की थी। कांग्रेस ने बजरंग को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया है। विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दी गई है। इसके बाद, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया था कि बजरंग और विनेश कांग्रेस की कठपुतलियाँ हैं। उन्होंने हरियाणा में विनेश के खिलाफ प्रचार करने की बात भी कही थी।
इस पर बजरंग पूनिया ने बृजभूषण को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे हरियाणा आकर चुनाव प्रचार करें। बजरंग ने साफ किया कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन विनेश को हरियाणा की जनता का समर्थन मिलेगा।
पुलिस कर रही है जांच
बजरंग पूनिया की शिकायत के बाद, सोनीपत पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी कहा है कि धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति