रणसीसर ग्राम पंचायत के सरपंच ने विकास अधिकारी के ऑफिस में लेटकर जताया विरोध, विकास अधिकारी पर लगाया परेशान करने का आरोप

सरदारशहर। शहर के पंचायत समिति विकास अधिकारी जगदीश व्यास के चैम्बर में पर्श पर लेटकर रणसीसर ग्राम पंचायत के सरपंच राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीडीओ पर नाजायज परेशान करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उसके बाद मौके पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी रूपसिंह राजवी और श्रवण शर्मा ने समझाते हुए सरपंच राठौड़ को चैम्बर से उठाया गया। सरपंच राठौड ने बताया कि विकास अधिकारी जगदीश व्यास द्वारा अपनी मनमर्जी से पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी व एलडीसी सहित अन्य कर्मचारी हटाकर दूसरे लगा दिए जाते है। वर्तमान में ग्राम विकास अधिकरी रणजीतसिंह जाटव को लगाया गया है। जिसको पंचायतीराज के कार्यो को कोई अनभव नहीं है। अभी पंचायत के विकास कार्य ठफ पड़े है। हम सरपंच जीतते वक्त विकास कार्य करवाने की शपथ ली थी। अब उस शपथ के अनुसार कार्य नहीं हो रहे है। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। बीडीओ जगदीश व्यास ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मेरे यह मामला ध्यान में नही हैं। जो भी रणसीसर ग्राम पंचायत की जायज मांग है उनको प्राथमिकता के पूरी की जायेगी। बीडीओ व्यास ने कहा कि में सरपंच से वार्ता करूंगा जो उनकी मांग है वो शतप्रतिशत पुरी की जाएगी। सरपंच राठौड़ ने बताया कि अगर मेरी ग्राम पंचायत में लगे ग्राम विकास अधिकारी को नहीं हटाया गया तो में वापस बड़ा आंदोलन करूंगा।
तीन वर्ष में 6 ग्राम विकास अधिकारी बदले
सरपंच राठौड़ ने बताया कि मेरा अभी तक कार्यकाल तीन वर्ष का पुरा हुआ है। ग्राम पंचायत में 6 ग्राम विकास अधिकारियों का फेर-बदल कर दिया गया है। जिसके कारण पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहे है। उन्होनें बताया कि सबसे पहले ग्राम विकास अधिकारी मनोज चिराणिया लगा था। उसको हटाकर धनराज सुथार को लगाया उसके बाद वापस मनोज चिराणिया को लगाया। इसी प्रकार कमलसिंह पालावत, रूपसिंह राजवी, रणजीतसिंह जाटव सहित छह को लगाया गया है। अब मेरी ईच्छा के अनुसार नहीं लगाया तो आंदोलन जारी रहेगा।