नवोदय विद्यालय पावटा में फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव,

Aug 23, 2023 - 15:30
 0
नवोदय विद्यालय पावटा में फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव,

पावटा।कस्बे स्तिथ जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र का शव क्लासरूम में फंदे से झूलता मिला है। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची प्रागपुरा थाना पुलिस ने मृतक छात्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया और साथ ही मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।मृतक छात्र सचिन दसवीं कक्षा का विद्यार्थी था। मनोहरपुर क्षेत्र के गांव हनुतपुरा का रहने वाला है। विद्यालय के हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई करता कर रहा था। जानकारी के अनुसार रात 1:00 बजे तक सचिन अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था।रात करीब 2 बजे वह पानी पीने के लिए कमरे से बाहर गया और सुबह उसका शव क्लास रूम में फंदे पर झूलता मिला।
विद्यालय में सुबह महिला सफाई कर्मी जैसे ही कमरे में सफाई करने आई तो उसने सचिन का शव फंदे से झूलते देखा कर सफाई कर्मी ने तुरंत सूचना विद्यालय प्रशासन को दी।अब देखना ये है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या ! इस कि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है, साथ ही घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।