सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्षों के चुनाव हुए संपन्न
अलवर। भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव के अंतर्गत अलवर शहर विधानसभा के शुक्रवार को काला कुआं शक्ति केंद्र पर निर्विरोध सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए।
शक्ति केंद्र चुनाव सहयोगी एडवोकेट जितेंद्र शर्मा ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में सितंबर माह से भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात सक्रिय सदस्य्ता अभियान 30 नवंबर तक जारी रहा। यह सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। वहीं 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के मध्य बूथ अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके उपरांत मंडल जिला प्रदेश अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होंगे।
भाजपा अलवर जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि बूथ अध्यक्षों में रजनी सेन, आशीष अरोड़ा उम्मेंद सिंह चौहान, जय सिंह, घनश्याम गुप्ता, सतीश शर्मा एवं लक्ष्मी नारायण गुप्ता अध्यक्ष मनोनीत हुए। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष के. के. मदान, महिला अध्यक्ष ममता कंवर, पूर्व महामंत्री संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति