शरद पूर्णिमा महोत्सव आज
विराटनगर।पंडित सोहनलाल शर्मा पुजारी श्री झीडा वाले बालाजी मंदिर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री झीडा के बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव बुधवार 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा।इस पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहते हैं इसका विशेष महत्व है आश्विन शुक्ल पूर्णिमा को हर वर्ष शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाता है।इस दिन आसमान से अमृत वर्षा होती है एवं चंद्र देव अपनी परिपूर्ण कलाओं से पूरित होकर संसार पर अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं चंद्र देव इस दिन पृथ्वी के सबसे नजदीक रहते हैं वास्तविक रूप से सर्दी का आगमन भी शरद पूर्णिमा से ही प्रारंभ होता है। चंद्रदेव पूर्ण रूप से प्रकाशित होकर अमृत की वर्षा करके संपूर्ण सृष्टि को प्रकाशित करते हैं जो की संपूर्ण मानव जाति के लिए अत्यंत लाभकारी एवं आरोग्यता प्रदान करने वाली होती है इस दिन ही समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी की उत्पत्ति ही जो कि अपने भक्तों पर विशेष कृपा करके संपूर्ण धन-धान्य की एवं सुख समृद्धि की वृद्धि करती है।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति