रेसला ने किया पदोन्नत प्राचार्य व उप प्राचार्यों का अभिनन्दन

Jun 18, 2023 - 16:11
 0
रेसला ने किया पदोन्नत प्राचार्य व उप प्राचार्यों का अभिनन्दन


 चूरूः दादाबाड़ी में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला के जिला शाखा चूरू की ओर से रविवार को पदोन्नत प्राचार्य व उप प्राचार्यों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा पितराम सिंह काला थे। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रेसा पी के मुख्य संरक्षक प्रमोद मिश्रा, रेसा पी के प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर, रेसला के मुख्य पर्यवेक्षक व प्रदेश कोषाध्यक्ष  रामलाल खेदड़, रेसा पी के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र गण्डास, जिला मंत्री प्रमोद शर्मा, रेसला के जिलाध्यक्ष रामकुमार खिचड़, जिला मंत्री सीताराम सिंघल, जिला सभाध्यक्ष शिव भगवान सिंह, सत्यनारायण सैनी, सुनील श्योराण, ओम प्रकाश व विजयपाल धुआं थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष  दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। रेसला के जिलाध्यक्ष रामकुमार खीचड़ ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर अतिथियों ने पदोन्नत प्राचार्य व उप प्राचार्यों का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। भंवर लाल गुर्जर ने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पित्तराम सिंह काला ने कहा कि अब नया सत्र प्रारंभ होने वाला है, शिक्षकों को अपनी भूमिका निभाते हुये नामांकन कैसे बढ़ाया जाये इस पर जोर देना चाहिये। काला ने कहा कि शिक्षा को रुचिकर बनाते हुये विद्यार्थियों को शिक्षा से कैसे जोड़ा जाये। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों ने पीतराम काला का मार्ल्यापण कर, शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह् प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमेंद्र सिहाग ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रमेश पूनियां, दिनेश बरवड़, जयदेव, रामनारायण, शिव भगवान, महावीर प्रसाद जांगिड़, नंदकिशोर सिहाग, जिला उपाध्यक्ष शिवाराम काछवाल, संदीप पूनिया, मंत्री जाकिर हुसैन, दिनेश पुनियां, कुलदीप चाहर, सुभाष मीणा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे। सीकर रेसला के जिलाध्यक्ष सुभाष महला ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह धींधवाल ने किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।