ग्रामीण समुदायों का सशक्तिकरण:कृषि राजनीति और चौधरी चरण सिंह की विरासत-विकसित भारत की और पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में दिल्ली विश्वविद्यालय में भाग

Dec 24, 2025 - 15:21
 0
ग्रामीण समुदायों का सशक्तिकरण:कृषि राजनीति और चौधरी चरण सिंह की विरासत-विकसित भारत की और पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में दिल्ली विश्वविद्यालय में भाग


नवलगढ़: नवलगढ़ के उम्मेद महला भारत- रत्न हिन्दुस्तान के 5 वें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के योगदान पर आयोजित दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रथम अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेते हुये महला ने सभी उच्च कोटि के नीति निर्धारण कर्ताओं के सामने चौ.चरण सिंह जी की नीतियों को यू.जी.सी.एवं पूरे भारत के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए पूरजोर तथ्यात्मक रुप से मेरी बात रखी और कृषि क्षेत्र में वर्तमान पीढ़ी की उदासीनता पर चिन्ता प्रकट करते हुये इस पर चिंतन करने के लिए सुझाव दिया, मैंने सुझाया  पंचायतीराज के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और चौ.चरण सिंह जी ने जो बताया था कि यही ग्राम सुराज की रीढ़ है लेकिन पंचायतीराज के चुनावों से गाँव-देहात में परस्पर भाई चारा ख़त्म हो गया है। अतः दलीय प्रणाली बिना ये चुनाव होने चाहिए।
कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव और चौ.चरण सिंह के पौत्र केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं कौशल एवं विकास मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी अतिथि थे,एवं विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के विभागाध्यक्ष, डीन तथा शोधार्थी उपस्थित उपस्थित रहे। शोधार्थी राजनीती विज्ञान एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी-माध्यमिक, झुन्झुनू ने राजस्थान में चौ.चरण सिंह की ऐतिहासिक विरासत:राजनीतिक चेतना एवं ग्रामीण विकास की लंबी यात्रा से -एक विकसित राजस्थान की और अग्रसर विषय पर अपना शोधपत्र सभागार में वाचन किया। और साथ ही महला ऐ.डी.ई.ओ की पुत्री मेघा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस काॅलेज की पोलिटिकल ऑनर्स की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मेघा नें भी अपने पिता की तरह अपना शोधपत्र चौधरी चरण सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय: राजस्थान के बागपत जिले- सीकर, झुन्झुनू और चुरु के विशेष संदर्भ में चौ.चरण सिंह की विरासत एक प्रणेता के तौर पर। विषय पर सभागार में प्रस्तुत किया तो पिता-पुत्री दोनों के सभागार में बहुत तालियाँ गड़गड़ाहट हुई। ध्यान रहे ऐ.डी.ई.ओ महला चौ.चरण सिंह पर और भी लगातार शोध कर रहें हैं।  महला तथा महला के पिता पोकरमल महला और पुत्री मेघा फिर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नई दिल्ली स्थित- किसान घाट पर भारत रत्न पांच वें पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की समाधी पर 123 वें किसान दिवस पर पुष्पांजलि पर अर्पित की।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।