रन फॉर विकसित राजस्थान व साइकिल दौड़ से दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
झुंझुनूं (निस)। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय पर “रन फॉर विकसित राजस्थान”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ स्वर्ण जयंती स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक पार्क होते हुए पुनः स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसी क्रम में “पर्यावरण बचाओ, साइकिल चलाओ” एवं “साइकिल चलाओ, सेहत बनाओ थीम पर साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू रहे। उनके साथ हर्षिनी कुलहरी एवं पार्षद अजय चाहर ने दौड़ और साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक भांबू ने उपस्थितजनों को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार के सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। “रन फॉर विकसित राजस्थान” और साइकिल रैली का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज से ही विकसित राजस्थान का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, युवा संगठन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति