पारीक फिर बने व्यापार संघ अध्यक्ष, आज होगा सम्मान

पारीक फिर बने व्यापार संघ अध्यक्ष, आज होगा सम्मान


सीकर।  सीकर व्यापार संघ की शनिवार को हुई आपात बैठक में राधेश्याम पारीक को सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे पूर्व संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की अनदेखी करने के कारण जानकीप्रसाद इन्दोरिया को तुरंत प्रभाव से अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। पुनः चुने गये अध्यक्ष पारीक का रविवार को शाम पांच बजे दुजोद पुराना गेट स्थित श्याम मंदिर में सम्मान किया जायेगा।
संघ की विज्ञप्ति में बताया गया है कि विगत शाम संरक्षक महावीर पाण्डे की अध्यक्षता में हुई संघ की आपात बैठक में जानकीप्रसाद इन्दोरिया को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। संरक्षक मोहरसिंह गौड ने इन्दोरिया पर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव रखा जिसका उपाध्यक्ष काशी प्रसाद माउका ने समर्थन किया। संयोजक ने सभी का पक्ष सुनने के बाद इन्दोरिया को अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा की। बाद में राधेश्याम पारीक को सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया। सभी ने एक स्वर में उनको समर्थन व बधाई दी।
संघ की ओर से बताया गया है कि रविवार को शाम 5 बजे अध्यक्ष राधेश्याम पारीक श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन कर महंत महाराज से आशीर्वाद लेंगे। इस मौके पर सीकर व्यापार संघ सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार संघों के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया जायेगा। संगठन की ओर से सभी व्यापारियों से इस अवसर पर मंदिर में पधारने की अपील की गई है।