भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने घरों मे लगाए ध्वज व बनाई रंगोली

भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने घरों मे लगाए ध्वज व बनाई रंगोली

अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर दक्षिण के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर प्रत्येक घर पर भाजपा के ध्वज लगाए गए जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई भारतीय जनता पार्टी ने एक लंबा सफर तय कर लिया है केवल भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को आशा की दृष्टि से देख रहा है भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन ने बताया की भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प; और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे। भाजपा ने अपने दल के अंदर भी लोकतंत्रीय व्यवस्था को मजबूती से अपनाया है जिला मिडिया प्रभारी जितेंद्र गोयल व मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि भाजपा संभवतः अकेला ऐसा राजनीतिक दल है, जो हर तीसरे साल स्थानीय समिति से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के नियमित चुनाव कराता है यही वजह है कि चाय बेचने वाला युवक देश का प्रधानमंत्री बना है और इसी तरह सभी प्रतिभावान लोगों का पार्टी के अलग-अलग स्तरों से लेकर चोटी तक पहुंचना संभव होता रहा है इस कार्यक्रम के दौरान जिला पार्षद गगनदीप सिंह, देशराज वर्मा, विजय कोहली, मोहन चौहान, मयंक खंडेलवाल, ललित पवार ,धीरज शर्मा ,गणेश ,रजत ठाकुरिया अमित कश्मीरी, जतिन हिमांशु पारीक ,सरजीत, राहुल खान, नितिन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।