नए वर्ष की शुरुआत की 'गौ सवामणीÓ से

अलवर। आर्य समाज एवं आर्य कन्या विद्यालय समिति, अलवर की ओर से नव वर्ष में महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयन्ती शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रात: 11 बजे 'गौ सवामणीÓ का आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता एवं देवी सिंह नरूका के सहयोग से किया गया।
आर्य कन्या विद्यालय समिति, अलवर के मंत्री प्रदीप कुमार आर्य ने बताया कि 'गौ सवामणीÓ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को समिति मंत्री प्रदीप कुमार आर्य एवं निदेशक कमला शर्मा ने पीत वस्त्र अर्पित कर स्वागत किया। वहीं आर्य कन्या विद्यालय समिति एवं आर्य समाज अलवर की ओर से पिछले छ: वर्षों से नियमित रूप से 'गौ जीव परमार्थ सेवा संस्थानÓ गुर्जर बास तूलेडा के लिए खाद्य सामग्री भेजी जा रही हैं। गौ जीव परमार्थ सेवा संस्थान की निराश्रित, बीमार, पीडि़त जीव गौ वंश सहायता हेतु खाद्य सामग्री एवं ताजा सब्जियां (गाजर व मूली) से भरे गौ संस्थान के ट्रक को गौजीव परमार्थ सेवा संस्थान गुर्जर बास तूलेडा के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर सर्व अशोक कुमार आर्य, प्रदीप कुमार आर्य, कमला शर्मा, देवी सिंह, कृष्ण लाल अदलखा, शिव कुमार कौशिक, अशोक रावत, रामनिवास यादव, राजहंस शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, महेन्द्र सैनी-गौ सेवक, सचिन शर्मा, अभिषेक शर्मा, तरूण यादव, इन्द्रा आर्य, सुमन आर्य, डॉ. दिविशा आर्य, निर्मला पारीक और आर्य कन्या विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।