मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर की सफलता, नागौर में जन्मी लखपति बेटी
जयपुर टाइम्स
जयपुर, 15 दिसंबर: राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार से शुरू हुए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों ने पहले ही दिन नागौर जिले में सफलता का नया अध्याय लिखा। खींवसर ब्लॉक के बिरलोका गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर के दौरान प्रसव पूर्व जांच करवाने आई दो गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाया गया।
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ:
खोड़वा गांव की कैलम और पचारों की ढाणी की निरमा प्रसव पूर्व जांच के लिए शिविर में पहुंचीं। जांच के दौरान प्रसव का समय नजदीक होने पर दोनों को लेबर रूम ले जाया गया, जहां सामान्य प्रसव हुआ। कैलम ने बेटी को जन्म दिया, जबकि निरमा ने पुत्र को जन्म दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी और बीसीएमओ डॉ. रामजीत टाक ने बताया कि दोनों जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
लखपति बनी नवजात बेटी:
कैलम की नवजात बेटी को राज्य सरकार की "लाड़ो प्रोत्साहन योजना" के तहत स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने पर कुल एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इस योजना की पहली किश्त के रूप में ढाई हजार रुपये कैलम के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा किए गए।
शिविर का उद्देश्य:
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाना है। शिविर में प्रसव पूर्व जांच, विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग, टीकाकरण और पोषण संबंधी जागरूकता पर भी जोर दिया गया। इस पहल ने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के सरकार के संकल्प को सशक्त किया है।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति