मुंबई में नौका पलटी:13 लोगों की मौत, 5 लापता

एजेंसी
मुंबई। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को एलीफेंटा द्वीप जाते समय एक नौका पलट गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है वहीं 101 अन्य यात्रियों को बचाए जाने की बात कही जा रही है। जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार नौका में लगभग 80 यात्री सवार थे, हालांकि सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह नौका मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, जब करीब शाम 4 बजे एक छोटी नाव उससे टकरा गई और इसके बाद नौका पलट गई। घटना के तुरंत बाद जारी वीडियो में बचाव अभियान चलता हुआ दिखाया गया। वहीं इस मामले में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन ने बयान जारी कर बताया कि विमान में चालक दल समेत कुल 85 यात्री सवार थे। अब तक 80 लोगों को बचा लिया गया है और 5 लोग लापता हैं। अस्पताल में भर्ती 5 लोगों की हालत गंभीर है और दो की मौत हो गई है। बाकी बचाए गए लोगों की हालत स्थिर है।