मनोहरपुर नगरपालिका को अग्निशामक वाहन की आवश्यकता: विधायक मनीष यादव

Nov 19, 2024 - 20:21
 0
मनोहरपुर नगरपालिका को अग्निशामक वाहन की आवश्यकता: विधायक मनीष यादव

 

जयपुर टाइम्स  
शाहपुरा। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री को पत्र लिखकर मनोहरपुर नगरपालिका में अग्निशामक वाहन आवंटित करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में अग्निशमन सुविधाओं की कमी के कारण आगजनी की घटनाओं से बड़ा नुकसान हो सकता है।  

आगजनी की घटना से करोड़ों का नुकसान  
गत शनिवार को मंगलम औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाईकेयर हाईजीन प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आगजनी हुई, जिसमें मशीनरी और कच्चा माल जलकर राख हो गया। करोड़ों के नुकसान के साथ ही श्रमिकों की सूझ-बूझ से बड़ी जनहानि टल गई। घटना के दौरान शाहपुरा नगरपरिषद से अग्निशामक वाहन मंगवाया गया, लेकिन 10 किलोमीटर की दूरी के कारण वाहन के पहुंचने में देरी हुई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।  

नगरपालिका क्षेत्र में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियां  
मनोहरपुर नगरपालिका का गठन 19 जुलाई 2022 को हुआ था। यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के किनारे स्थित है और इसमें मंगलम औद्योगिक क्षेत्र के साथ हजारों श्रमिक कार्यरत फैक्ट्रियां हैं। बावजूद इसके, नगरपालिका में अग्निशामक वाहन की कोई व्यवस्था नहीं है।  

विधायक की अपील  
विधायक यादव ने कहा कि बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए मनोहरपुर नगरपालिका में अग्निशामक वाहन की उपलब्धता अनिवार्य है। उन्होंने आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जल्द से जल्द अग्निशमन वाहन आवंटित करने की अपील की है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।