मकर संक्रान्ति पर्वÓÓ

अलवर। आर्य समाज स्वामी दयानन्द मार्ग, अलवर में रविवार को रविवारीय साप्ताहिक सत्संग के अन्तर्गत मकर सौर संक्रान्ति पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 मोक्षराज, प्रवक्ता, आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान रहे।
मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत प्रदीप कुमार आर्य एवं कमला शर्मा ने पीत वस्त्र अर्पित कर किया। मकर संक्रान्ति पर्व पर यज्ञ हुआ, जिसमें यजमान प्रदीप कुमार आर्य-सुमन आर्य, राजहंस शर्मा-सुमित्रा शर्मा, संजय भाटिया-इन्दू भाटिया, डॉ. हरि सिंह यादव-सुमन यादव, रूपेन्द्र सिंह-विभा आर्य ने विशेष वेद मंत्रों की आहुतियां दी। यज्ञ पं0 शिव कुमार कौशिक के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। यज्ञ के उपरान्त वैदिक पौष बडा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में लोगों वैदिक पौष बडा प्रसाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सर्वश्री अशोक कुमार आर्य, डॉ. महेश जैन, डॉ. जी.पी.शर्मा, रामविलास अग्रवाल, सुरेन्द्र सक्सेना, ज्ञान प्रकाश मित्तल, अशोक शर्मा, सुनीता खण्डेलवाल, राजबाला, डॉ प्रमोद शर्मा, बलबीर सिंह, निर्मला पारीक, आर्य कन्या विद्यालय समिति सदस्य, आर्य कन्या परिवार एवं आर्य समाज के अधिकांश गणमान्य जन उपस्थित रहे।