प्रदेश कार्यालय पर मनाई महाराणा प्रताप जयंती

Jun 10, 2024 - 22:19
 0

अलवर

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान एवं श्री राजपूत करणी सेना अलवर द्वारा महाराणा प्रताप जयंती क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कार्यालय पर मनाई गयी इस अवसर पर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लक्षमेश कुमार सिंह ने समाज के बच्चों को और समाज को महाराणा प्रताप से प्रेरित होने की बात कही और कहा कि जिस तरह से महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान और देश प्रेम का जो संदेश दिया है वह पूरे दुनिया में दूसरा कोई नहीं है वीरता के प्रतीक हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप को नमन करते हैं इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना अलवर अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद दिया एव वही  485 वी जयंती के अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अलवर टीम के द्वारा महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन शिवाजी पार्क पर सांय  दीपोत्सव आयोजित किया  इस अवसर पर संगठन एवं समाज के व्यक्ति मौजूद रहे यह जानकारी लक्षमेश कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष 
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान ने दी

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।