पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओ के साथ सुना

पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओ के साथ सुना

मुंडावर। विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी के जाट बहरोड़ निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों व ऊर्जावान कार्यकर्ताओ के साथ सुना। इस दौरान एपिसोड समाप्त होने के बाद मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के हर एपिसोड में देश के आमजन के साथ वार्ता करते है आज भी कुछ खिलाड़ियों से वार्ता की खिलाड़ियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का आभार जताया गया खिलाड़ियों के प्रति सरकार हर तरह से ध्यान देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है मन की बात कार्यक्रम में बहुत सारी नई देशहित की बाते मोदी बताते है। इस दौरान प्रधानपति महेश गुप्ता, जिला पार्षद वेदप्रकाश खबरी, जिला पार्षद ईश्वर यादव, मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष भवानी बड़सीवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष सीताराम चौधरी, सरपंच अजीत यादव, सरपंच मनोज चौधरी, किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष रमेश झगडोलिया, सरपंच संघ अध्यक्ष दलीप यादव, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष विशेषर चौधरी, मंडल महामंत्री आभाष शर्मा, एमपीएस प्रत्याशी सुनीता यादव, सरपंच उमेश यादव, मंगल सिंह, समय चौहान, सादविलाश, राजाराम पलावा, पूर्व सरपंच फ़ौलादपुर सुंदरपाल यादव, दयाराम चौधरी, किशोर चौधरी, योगेश सैन, रामधन भाटी, रमलू यादव, हेमंत चौधरी, विक्रम चौधरी, उदय चौधरी, सुरेंदर चौधरी, एमपीएस प्रतिनिधि मनीष गुप्ता, विनोद जाट बहरोड़, महेश मिर्जापुर, नीरज शर्मा, विजय शर्मा, हरीश यादव सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।