जहाजपुर पंचायत समिति प्रधान पद पर पूर्व सरपंच  किशोर शर्मा की धर्मपत्नी कौशल देवी शर्मा आज प्रातः 9:15 बजे संभालेगी कार्यभार।

Jul 10, 2024 - 06:41
Jul 10, 2024 - 07:15
 0


शह मात के खेल में कांग्रेस पर भारी पड़ी भाजपा।
जहाजपुर 9 जुलाई जनता न्यूज़ (अनिल सोनी) जहाजपुर पंचायत समिति के प्रधान पद पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व शकरगढ़ के पूर्व सरपंच हर दिल अजीज किशोर शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल देवी शर्मा आज  प्रधान पद का कार्य भार ग्रहण करेगी । किशोर शर्मा ने बताया कि प्रातः 9:15 बजे जहाजपुर पंचायत समिति में प्रधान का पद भार ग्रहण आयोजन होगा। इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे जहाजपुर पंचायत समिति प्रधान पद पर भाजपा की कौशल देवी शर्मा के पदभार ग्रहण करने के आदेशों से भाजपाइयों सहित क्षेत्र में हर्ष की लहर है। 
उल्लेखनीय है कि प्रधान पद पर काबीज कांग्रेस की सीता देवी गुर्जर को भाजपा सरकार ने निलंबित कर दिया था उसके बाद उक्त पद रिक्त हो गया था जिस पर श्रीमती कौशल देवी शर्मा आज कार्यभार संभालेगी। उक्त मामले को लेकर कांग्रेस व भाजपा में शहमात का खेल चला जिसमें भाजपा भारी पड़ी।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।