अतुल्य अलवर स्वच्छ अलवर अभियान:

Oct 19, 2024 - 21:56
 0


वार्डों में सफाई अभियान, आईएएस-आरएएस ने पार्कों और मुख्य मार्गों पर की सफाई
- शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने और आमजन को जागरूक करने के लिए चल रहा है अभियान
अलवर। अतुल्य अलवर स्वच्छ अलवर अभियान के तहत शहर के कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रमदान किया। जिसमें स्थानीय निवासियों ने भी सहयोग किया। श्रमदान और सफाई अभियान में कार्यक्रम प्रभारी आईएएस सोनू कुमारी, न्यास सचिव स्नेहल नाना, एडीएम द्वितीय योगेश डागुर, नगर निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह नरूका, यूआईटी उप सचिव सोहन सिंह नरूका सहित नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी और जागरूक नागरिकों ने श्रमदान किया।
इस दौरान सबसे पहले जेल चौराहे के समीप शिव कॉम्प्लेक्स के पार्क में सफाई की गई। सफाई अभियान के दौरान यहां एकत्र कचरे को तत्काल ही कचरा संग्रहण वाहन में भरवाकर निस्तारण के लिए भेजा गया। इसके अलावा वार्ड 57 में भी मुख्य सडक पर सफाई अभियान चलाया गया।  
वहीं, सफाई अभियान के तहत शनिवार को एडीएम प्रथम मुकेश कुमार कायथवाल ने वार्ड 45 और 46 का दौरा किया। एडीएम प्रथम ने मौके पर नगर निगम की ओर से चलाई जा रही एंटी स्मॉग गन की कार्यप्रणाली देखी। उन्होनें कहा कि धूल वाले स्थानों और मुख्य सडकों पर इस वाहन को नियमित रूप से चलाया जाए ताकि धूल और प्रदूषण से आमजन को छुटकारा मिल सके।
नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सफाई अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को वार्डों में स्थान चिन्हित करके सामूहिक रूप से श्रमदान किया जाता है। साथ ही इसमें जनभागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रचार भी किया जाता है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।